बड़ी वारदातः महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च, मुंह में कपड़ा ठूसा... फिर पार की हैवानियत की हदें; उड़े होश
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 04:37 PM (IST)
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाली गई। उसके मुंह में कपड़ा ठूसा गया। आरोप है कि बहू ने हैवानियत की सारी हदें पार की है। सास को पीट-पीटकर मार डाला। सास और बहू के बीच घरेलू विवाद खूनी संघर्ष बना है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के पटना में से सामने आई है। जहां सास और बहू के बीच घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया गया कि गुलफशा नामक बहू का अपनी सास शाबरा खातून के साथ लड़ाई झगड़ा रहता था। इसी बीच सास ने अपने बेटे को बहू की शिकायत की। जिससे गुस्साई बहू ने सास को कमरे में बंद किया। आरोप है कि सास की आंखों और प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। महिला के चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
आरोप है कि बहू ने सास को किसी वस्तु के साथ जमकर पीट डाला। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बहू घर से फरार हो गई। आनन-फानन में गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। लेकिन, शाबरा खातून ने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी बहू की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।
