बड़ा हादसाः शार्ट सर्किट से लगी आग ! 8 लोगों की हुई मौत; मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 12:35 PM (IST)

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक चार मंजिला इमारत में भीषण लगी है। घटना में 8 लोगों की मौत की सूचना मिली है। बताया गया कि निचले तल पर दुकान में आग लगने से यह बड़ा हादसा हुआ है। देखते ही देखते पूरी इमारत आग की चपेट में आई है। इस घटना की सूचना पर दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पुलिस और रेस्कयू टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिल्ली के पालम इलाके में हुई हैा। जहां बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। सूत्रों के मुताबिक इमारत के सबसे निचले तल पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान पर आग लगी थी। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है। देखते ही देखते आग ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई। आग ने पूरी इमारत को चपेट में लिया है। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग आग के धुएं में फंस गए। सूचना पर दमकल विभाग की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है।

पुलिस और रेस्कयू टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना की जांच की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News