बड़ा हादसाः यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 लोग थे सवार; मच गई चीख-पुकार
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 02:12 PM (IST)
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है। जहां एक यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। अनियंत्रित होकर बस सड़क मार्ग पर पलट गई। घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के करडेगा-कुनकुरी मार्ग पर हुई है। जहां शुक्रवार को अनियंत्रित होकर यात्री बस पलट गई। हादसे के दौरान वाहन में 30 लोग सवार थे। घटना में 5 लोगों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला।
आनन-फानन में गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना की जांच की जा रही है।
