चकराता में गुलदार का आतंक ! झाड़ियों में घात लगाए बैठा था... किसान पर किया हमला, मची दहशत

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 02:52 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला देहरादून के चकराता के पोखरी गांव में से सामने आया है। जहां  झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने किसान पर हमला किया। घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हुआ है। आनन-फानन में घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना चकराता के पोखरी गांव में से सामने आई है। जहां बुधवार को निवासी 52 वर्षीय प्रेम सिंह अपनी छानी के पास काम कर रहे थे। इस दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने किसान पर हमला कर दिया। बताया गया कि किसान के कुत्ते को भी झपटा गया था। जिसे बचाने के प्रयास में गुलदार का पंजा किसान के हाथ पर लगा है। उसे गंभीर चोटें आई है। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को शोर-शराबा सुनकर गुलदार भाग गया।

आनन-फानन में घायल किसान को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई है। डीएफओ चकराता वैभव कुमार सिंह ने बताया कि किसान पर गुलदार के हमले की सूचना मिली है। टीम को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। कैमरों की निगरानी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News