खालिस्तानी समर्थक ने कॉल कर CM धामी को दी धमकी, कहा- अगर हमारे संगठनों के लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए तो इसके लिए जिम्मेदार होंगे आप

Monday, Mar 27, 2023 - 02:05 PM (IST)

देहरादून: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू ने कॉल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धमकी दी है। उसने कहा कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठनों के लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए तो इसके लिए जिम्मेदार आप होंगे। बताया जा रहा है कि बीती रात को ही यह मामला डीजीपी अशोक कुमार के संज्ञान में आ गया था। जिसके बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए STF को गहनता से मामले की जांच करने के निर्देश दिए। वहीं, STF ने इन तमाम नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।

जानकारी के मतुाबिक, यह कोई पहला मामला नहीं है जब गुरपतवंत पन्नू इस तरह काॅल करके धमकी दी हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए है। बता दें कि गुरपतवंत पन्नू को सिख फॉर जस्टिस का चेहरा माना जाता है। वह अमेरिका के न्यूयॉर्क में वकालत करता है। वह काफी समय से खालिस्तान का समर्थन कर रहा है। इसके साथ ही वह युवाओं को खालिस्तान के लिए भड़काता रहा है। दरअसल पन्नू कई सारी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। जिसके चलते जुलाई 2020 में उसे UAPA (गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था। 

Harman Kaur

Advertising