शादी के फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने किया बड़ा कांड, बोला- पेशाब करने जा रहा ; और प्रेमिका संग हुआ फरार !

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 04:41 PM (IST)

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने बड़ा कांड किया है। बताया गया कि दुल्हा पेशाब के बहाने स्टेज से उतर गया। इसके बाद मौके पर फरार हो गया। हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि दो सगे भाइयों की शादी यहां तय हुई थी। वहीं, दुल्हन के सारे सपने टूट गए है। माना जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका संग फरार हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां दो सगी बहनों की शादी एक साथ हो रही थी। बताया गया कि  राजस्थान के कामा क्षेत्र के गांव निवासी दो भाइयों के साथ उनकी शादी होनी थी। बुधवार को राजस्थान से मथुरा गाजे बाजे के साथ बरात पहुंची। शादी की कई रस्में की गई। वहीं, एक दूल्हे ने फेरों से ठीक पहले बड़ा कांड कर दिया। उसने पेशाब जाने का बहाना बनाया और स्टेज से नीचे उतर गया। लेकिन,  वापस नहीं लौटा। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए।

वहीं, दुल्हन बनीं बड़ी बहन के सपने टूटकर चूर हो गए। काफी खोजबीन के बाद दुल्हे का कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि दुल्हा अपनी प्रेमिका संग फरार हुआ है। जिस वजह से शादी समारोह का माहौल पूरी तरह दुख बदल गया। लड़की पक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि दूल्हे के मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News