आज से 2 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर JP नड्डा... लोकसभा चुनाव को लेकर करेंगे जनसभा, रोड शो तथा जनसंवाद

Thursday, Apr 04, 2024 - 02:58 PM (IST)

 

देहरादूनः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी लोकसभा चुनाव में जनता का समर्थन पाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार को उत्तराखंड में जनसभा, रोड शो तथा जनसंवाद करेंगे।

नड्डा आज अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत, पिथौरागढ़ के देव सिंह ग्राउंड में  जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद, वह देहरादून के विकासनगर में बाजार चौक में जनसभा के माध्यम से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। जनसभा के बाद, वह अपराह्न 04:30 बजे देहरादून में टिहरी लोकसभा की कोर कमेटी बैठक में शामिल होंगे।

भाजपा अध्यक्ष अपने प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 10.50 बजे हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर आश्रम प्रांगण में साधु-संतों के साथ संवाद कर संतों का आशीर्वाद लेंगे। बाद में, वह दोपहर 12:20 बजे हरिद्वार शहर में रोड शो में शामिल होंगे। इसी दौरान वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ त्रिदेव सम्मेलन में भी शामिल होंगे। सम्मेलन में जिला, मंडल शक्ति केंद्र और बूथवार करीब 14 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे। इन सभी को नड्डा जीत का मंत्र देंगे।

Nitika

Advertising