रुद्रप्रयाग में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से बची मरीज की जान
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 10:58 AM (IST)
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से हृदय रोग से गंभीर रूप से ग्रसित एक मरीज जीवनरक्षा का प्रयास किया। रूद्रप्रयाग के जिला चिकित्सालय में हृदय घात से पीड़ित एक मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया।
हेली सेवा के माध्यम से एयरलिफ्ट की व्यवस्था सुनिश्चित
जानकारी के मुताबिक, मरीज कुंदीलाल (41 वर्ष), को चिकित्सकों द्वारा तत्काल थ्रोम्बोलाइसिस तथा इंट्यूबेशन किया गया। इसके बाद मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सहयोग से हेली सेवा के माध्यम से एयरलिफ्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की। मरीबराय हेलीज को गुलापैड से एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया।
हेली एम्बुलेंस टीम द्वारा रास्ते में लगातार अथक प्रयास करते हुए मरीज की स्थिति को नियंत्रित रखा गया और सुरक्षित रूप से एम्स ऋषिकेश इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मरीज को स्थिर किया गया। वर्तमान में मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है तथा आगे की जांच एवं उपचार की प्रक्रिया जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामप्रकाश, जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के चिकित्सक डॉ. अथिरा, डॉ. दीपिका कांडपाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, कैप्टन राजेश भारद्वाज तथा विक्रांत भारद्वाज के समेकित एवं त्वरित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके परिणामस्वरूप मरीज को समय पर उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी। यह घटना आपातकालीन परिस्थितियों में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सजगता और बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।
