मानवता शर्मसार: कूड़े के ढेर में पड़ा मिला चार माह का भ्रूण, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 03:35 PM (IST)
रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में मानवता शर्मसार हुई है। यहां कलियर-रुड़की मार्ग पर कूड़े के ढेर में चार माह का भ्रूण मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कलियर-रुड़की मार्ग स्थित पुल के पास गंगनहर के किनारे उस समय हड़कंप मच गया जब एक लाल कपड़े में लिपटी संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। राहगीरों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कूड़े के ढेर में पड़ा लाल कपड़ा उठाया। जब उसे खोला गया तो इंसान का भ्रूण मिला। जिसे देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। यह भ्रूण केवल तीन माह का बताया गया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। ताकि पता लगाया जा सके कौन भ्रूण को कूढ़े के ढेर में फेंक कर गया था। बताया गया जिस वक्त भ्रूण को सबसे अधिक संभाल कर रखने की आवश्यकता होती है। तभी उसे इस हालत में फेंका गया है। जोकि मानवता को शर्मसार कर रही है। घटना सोमवार की बताई गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
