चमोली में भयानक हादसाः युवती पर भालू का हमला... सिर, गर्दन और मुंह को नोंच खाया, मच गई चीख-पुकार
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 03:43 PM (IST)
चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में भयानक हादसा हुआ है। जहां खेत में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला किया है। उसके सिर, गर्दन और मुंह को बुरी तरह नोंचा गया है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तहसील के बूंगा गांव में से सामने आई है। जहां एक 26 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला किया है। सूत्रों के मुताबिक महिला यहां अपने मायके में आई हुई है। घर के पास खेतों में चारा लेने गई थी। वापिस लौटते समय अचानक भालू महिला पर झपट पड़ा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में सीएचसी थराली पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को हेली एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा जाएगा। ताकि बेहतर इलाज मिल सके। इधर, वन विभाग ने परिवार को तीस हजार रूपये मदद की तौर पर दिए है। फिलहाल, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
