देहरादून में भीषण हादसाः 17 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, वाहन ने कुचल डाला; परिजनों में मचा कोहराम
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 10:46 AM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून में भीषण हादसा हुआ है। जहां रायपुर क्षेत्र स्थित मालदेवता में तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक को टक्कर मार दी। घटना में 17 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के रायपुर क्षेत्र स्थित मालदेवता के पास शेरकी गांव में हुई है। जहां रविवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। डंपर की भीषण टक्कर में शेरकी गांव निवासी 17 वर्षीय शिवांशु की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि डंपर चालक मौके पर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस से परिजनों ने डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामले में पुलिस ने घटनास्थल के आसापास लगे सीसीटीवी खंगाले। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है। इसी के साथ ही डंपर को सीज कर दिया गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
