भीषण हादसाः भाजयुमो नेता की दर्दनाक मौत ! 2 गंभीर घायल, अनियंत्रित कार ने मारी जोरदार टक्कर

punjabkesari.in Monday, Oct 13, 2025 - 09:48 AM (IST)

देहरादून: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सेंट ज्यूड चौक के पास अनियंत्रित कार ने 3 लोगों को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में भाजयुमो नेता की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि 2 अन्य गंभीर घायल है। वहीं, कार चालक मौके पर फरार हो गया।    

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सेंट ज्यूड चौक से ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले मार्ग पर हुई है। यहां शनिवार देर रात बेकाबू कार की चपेट में आने से तीन लोग बुरी तरह घायल हुए है। घायलों में एक भाजयुमो नेता भी शामिल था। आनन-फानन में घायलों को स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान चंद्रबनी क्षेत्र के निवासी जितेंद्र बिष्ट (30) की मृत्यु हो गई। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। बिष्ट, भारतीय जनता युवा मोर्चा के देहरादून महानगर के महामंत्री थे। वह डीएवी पीजी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष थे।  

इस घटना के बाद चालक कार को वहीं छोड़कर भाग गया। हालांकि, पुलिस ने दुर्घटना के समय कार चला रहे रुड़की निवासी अयान तथा दो अन्य को हिरासत में ले लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल कार मुजम्मिल नाम के एक व्यक्ति की है। जिसने उसके स्टीयरिंग में खराबी आने पर उसे सेंट ज्यूड चौक के पास स्थित वसीम की वर्कशॉप में ठीक कराने के लिए दिया था।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए वर्कशॉप के मालिक वसीम और वहां काम करने वाले दो मैकेनिक अयान और अब्बू ने पूछताछ में बताया कि स्टीयरिंग की मरम्मत करने के बाद अयान कार को चेक करने के लिए वर्कशॉप से बाहर लेकर गया था। लेकिन लौटते समय वर्कशॉप से 40 मीटर पहले स्टीयरिंग लॉक हो गया और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कथित तौर पर रौंद दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla