Haridwar: योग गुरु बाबा रामदेव ने खेली फूलों की होली, देश को विश्व गुरु बनाने का लिया संकल्प

Wednesday, Mar 08, 2023 - 12:39 PM (IST)

हरिद्वार (सतीश गुजराल): पूरे देश में आज होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ है। वहीं, योग गुरु बाबा रामदेव ने भी पतंजलि योगपीठ के सन्यासियों के साथ हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर जमकर फूलों की होली खेली। इसके साथ ही बाबा रामदेव ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।



बाबा रामदेव ने कहा कि लोग योग के रंग में...भक्ति के रंग में और देश भक्ति के रंग में रंगे रहें। इससे हर दिन होली और दिवाली ही रहती है। होली सभी के मिलन का पर्व है। इसके माध्यम से हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब देश के रंग में रंग जाते हैं। शक्तिशाली भारत तभी बनेगा जब हम मिलजुल कर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगकर समर्थ भारत बनाने की ओर कार्य करेंगे।

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि होली के इस पावन पर्व पर हमारा संकल्प है कि हम भारत को आर्थिक गुलामी दरिद्रता शिक्षा और चिकित्सा की गुलामी से मुक्त करके देश के लोगों के सहयोग से देश को विश्व गुरु बनाएंगे।
 

Harman Kaur

Advertising