VIDEO: Haldwani में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए की गई चर्चा

punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 12:17 PM (IST)

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के संबंध में तैयारियों को लेकर विस्तार से बैठक हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और इस यात्रा के संयोजक प्रकाश जोशी मौजूद रहे। बैठक में नैनीताल जिले के सभी पदाधिकारी और ब्लॉक अध्यक्ष को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा से प्रेरित होकर उत्तराखंड में निकाली जा रही है। ये यात्रा नैनीताल जिले में घर घर जाकर न सिर्फ जनसंपर्क करेगी...बल्कि लोगों को जागरूक भी करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News