उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष BJP में शामिल, कहा- धामी के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की ली सदस्यता

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 04:20 PM (IST)

देहरादूनः कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष एसपी सिंह ‘इंजीनियर' ने अपने समर्थकों सहित बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में आने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि देश के अन्य स्थानों की तरह उत्तराखंड की जनता ने भी नरेन्द्र मोदी को रिकॉर्ड मतों से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को रुद्रपुर में हुई प्रधानमंत्री की रैली में बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ से जनता का मन साफ नजर आ रहा है।

वहीं पार्टी में शामिल हुए सिंह ने कहा कि वह मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब देश और प्रदेश विकसित बनने की दिशा में अग्रसर हो तो ऐसे में हम बाहर कैसे बैठ सकते हैं। हम सभी भाजपा में शामिल होकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने में सहयोग करेंगे।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News