Uttarakhand News... 22 मई को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे जाएगा तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 05:08 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से गुरुवार को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात कर उऩ्हें 22 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे को रवानगी हेतु आमंत्रित किया, जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ होगा।

राज्यपाल ने बिंद्रा से हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहे कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसके लिए यात्रा मार्गों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। बिंद्रा ने राज्यपाल को हेमकुंड यात्रा के लिए भी आमंत्रित किया। इस दौरान, बिंद्रा द्वारा उन्हें बताया गया कि यात्रा की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं और यात्रा मार्गों में पैदल रास्तों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

वहीं भारतीय सेना द्वारा बर्फ को हटाकर पथ को यात्रियों के लिए सुगम बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रतूड़ा में ट्रस्ट के द्वारा पांच हजार यात्रियों के ठहरने हेतु आधुनिक धर्मशाला एवं प्रारंभिक चिकित्सा हेतु अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें हेमकुंड सहित चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा शासन एवं प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय कर यात्रियों के लिए निर्बाध और सुरक्षित यात्रा के प्रयास किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News