LIVE Uttarakhand Budget 2023: 76 हजार 592 करोड़ का बजट पेश, वित्त मंत्री बोले- PM के सपनों का बनाएंगे राज्य

Wednesday, Mar 15, 2023 - 04:49 PM (IST)

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का आज यानी 15 मार्च को तीसरा दिन है। आज सदन में धामी सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ बजट पेश करेंगी। बजट वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा दोपहर 2 बजे पेश किया जाएगा। वहीं, कल यानी 16 मार्च को इस बजट पर चर्चा होगी और विनियोग विधेयक पारित होगा। इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। 

 

भराड़ीसैण विधानसभा में धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने तकरीबन 76 हजार 592 करोड़ का बजट पेश किया।

जानिए कौन से विभाग को क्या मिला:-

 - आबकारी विभाग 81 करोड़ 26 लाख 1 हजार रुपए 

- पुलिस एवं जेल 256 करोड़ 18 लाख 80 हजार 900

- शिक्षा खेल एवं युवा कल्याण तथा संस्कृति 10 हजार 459 करोड़ 55 लाख 30 हजार  रुपए 

- चिकित्सा एवं परिवार कल्याण 4 हजार 217 करोड़ 87 लाख 32 हजार रुपए 

- जल आपूर्ति आवास एवं नगर विकास  2 हजार 525 करोड़ 69 लाख 11 हजार रुपए

- सूचना विभाग 140करोड़ 33 लाख 59 हजार रुपए 

- कल्याण योजनाओं के लिए 2 हजार 850 करोड़ 24 लाख 51 हजार रुपए

- श्रम और रोजगार के लिए 552 करोड़ 86 लाख 51 हजार

- कृषि विभाग के लिए 1294 करोड़ 15 लाख 57 हजार रुपए 

- सहकारिता विभाग के लिए 344 करोड 18लाख 24 हजार रुपए 

- ग्राम्य विकास विभाग के लिए 3272 करोड़ 53 लाख 2 हजार रुपए 

- सिंचाई एवं बाढ़ के लिए 1443 करोड़ 42 लाख 40 हजार रुपए

- ऊर्जा विभाग के लिए 1251 करोड़ 33 लाख 69 हजार रुपए मात्र 

- लोक निर्माण विभाग के लिए 2791 करोड़ 83 लाख 10 हजार रुपए 

- उद्योग विभाग के लिए 461 करोड़ 31 लाख 13 हजार रुपए 

- परिवहन विभाग के लिए 453 करोड़ 72 लाख 26 हजार रुपए 

- खाद्य विभाग के लिए 930 करोड़ 11 लाख 78 हजार रुपए 

- पर्यटन विभाग के लिए 302 करोड़ 4लाख 76 हजार रुपए 

- वन विभाग के लिए 1081 करोड़ 58 लाख 87 हजार रुपए

बजट की खास बातें:-
- जी-20 आयोजन के लिए 100 करोड़ का बजट

- छात्रवृति के लिए 6 करोड़ 10 लाख बजट

- Ncc कैडेट के लिए 45 रूपए का भत्ता

- Ncc भवन के लिए 1 करोड़

- स्वरोजगार योजना के लिए 40 करोड़

- उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति के लिए 10 करोड़ का प्रावधान

- बालिका साइकिल योजना के लिए 15 करोड़ का प्रावधान

- उत्कृष्ट विद्यालय योजना के लिए 51 करोड़ 

- अनुसूचित जनजाति के छात्रों को मिलेंगी फ्री में किताबें

- आंगनवाड़ी वर्कर्स का वेतन बढ़ाकर किया 9500 किया

- महिला बच्चों के पोषण पर खास ध्यान

- CM महिला पोषण योजना  20 करोड़

- आंचल अमृत योजना 10 करोड़

- नंदा गौरा देवी योजना में 282.5 करोड़

- CM महालक्ष्मी योजना के लिए 19.95 करोड़

- अटल आवास योजना के तहत मिलेंगे 1.3 लाख

- तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 26

- वीरता पुरूस्कार पर निशुल्क यात्रा

- शौर्य स्थल के लिए 20 करोड़

- शहीद कोष के लिए 1.5 करोड़

- सैनिक विश्राम गृह के लिए 2 करोड़

- अटल आयुष्मान योजना के लिए 400 करोड़

- हल्द्वानी में केंसर अस्पताल  होगा शुरू 

- स्वास्थ्य मिशन योजना के लिए 777.89 करोड़

- वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 169 करोड़ का बजट

- OBC छात्रओं के लिए 1.9 करोड़ का बजट

- छात्रवृत्ति के लिए 5 करोड़ का बजट

- SC के लिए 25 करोड़ का प्रवाधान

- Ncc कैडेट का भत्ता बढ़ाकर किया गया 45 रूपए


Live Updates:-

- वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बोले- 'यह अमृत काल का पहला बजट है। पूंजीगत निवेश में वृद्धि हो रही है। PM के सपनों का राज्य बनाएंगे'।

- वित्त मंत्री पेश कर रहे हैं बजट

- सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू, थोड़ी ही देर में धामी सरकार पेश करेगी बजट

- सदन की कार्यवाही 1:45 बजे तक स्थगित

- नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सदन में मंगलवार की घटना के लिए जताया खेद 

- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कांग्रेस विधायकों का निलंबन वापस लेने के प्रस्ताव को किया अस्वीकार्य 

- बजट पेश होने से पहले बोले CM धामी, कहा- कांग्रेस के पास कोई मद्दा नहीं है। विरोध के लिए प्रदर्शन कर रही है'। वहीं, मुख्यमंत्री ने बजट को लेकर कहा कि 'प्रदेश को आगे बढ़ाने वाला बजट है। इस बजट में रोजगार और और स्वरोजगार पर फोकस होगा। बजट में हर वर्ग पर खास ध्यान दिया गया है'। इसके साथ ही महिलाओं और युवाओं पर भी फोकस किया गया है।

 - CM धामी पहुंचे विधानसभा

- आज दोपहर 2 बजे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पेश करेंगे राज्य का बजट

- सदन पहुंचे कांग्रेसी विधायक...प्रश्‍नकाल हुआ शुरू

- सदन शुरु होने से पहले ही 15 मिनट के लिए किया गया  स्थगित 

- विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

वित्त मंत्री के अनुसार, बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे। संवाद के जरिए जो सुझाव जनता से प्राप्त हुए हैं, उनमें से जो महत्वपूर्ण हैं, उन्हें बजट की घोषणाओं में शामिल करने का प्रयास किया गया है। वहीं, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में अगले दिन का एजेंडा तय किया गया। 16 मार्च को बजट पर चर्चा होगी और फिर विनियोग विधेयक पारित होगा। इसके साथ ही कल सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी।
 

Harman Kaur

Advertising