Nainital News... अस्पताल से महंगे सामान पर हाथ साफ करना वाला नशेड़ी गिरफ्तार

Thursday, Apr 25, 2024 - 04:23 PM (IST)

 

नैनीतालः नशे की लत पीड़ित को क्या क्या नहीं करने को मजबूर कर देती है। ऐसा ही एक वाकया उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित प्रतिष्ठित सुशीला तिवारी अस्पताल में सामने आया। यहां एक चोर से नशे की लत को पूरा करने के लिए डॉक्टर्स रूम में रखे चिकित्सकों के महंगे सामान पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने आरोपी नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, विगत 22 अप्रैल को जब चिकित्सक अपनी ड्यूटी कर रहे थे तो सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टर्स रूम में रखे महंगे टेबलेट, मोबाइल सेट, पावर बैंक के अलावा अन्य सामान यकायक गायब हो गया। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया था। डॉ. राहुल बिष्ट की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत जांच शुरू की। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीएन मीणा के निर्देश पर अभियोग पंजीकृत कर मामला का खुलासा करने के लिए उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। सबसे पहले अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें एक डॉक्टर की वर्दी पहने एक बैग के साथ जाता दिखायी दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी मीणा के अनुसार आरोपी अरूण पाठक निवासी मानपुर, पश्चिम, देवलचौड़, हल्द्वानी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने नशे की लत को पूरा करने के लिए यह कारनामा किया। आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

Nitika

Advertising