पुष्कर सिंह धामी ने मधुमक्खी के बक्सों का किया अवलोकन, शहद उत्पादन की प्रक्रिया की ली विस्तृत जानकारी

Sunday, Apr 07, 2024 - 01:32 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास परिसर में शहद उत्पादन हेतु स्थापित किए गए मधुमक्खी के बक्सों का अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने शहद उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इस दौरान, धामी ने आधुनिक विधि से मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने की प्रक्रिया को भी जाना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शहद उत्पादन के लिए किसानों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि, उनकी आर्थिकी और सुदृढ़ हो सके।

Nitika

Advertising