देहरादून के एसएसपी का हुआ तबादला, अब प्रमेंद्र डोभाल को सौंपी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 10:01 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। इसी क्रम में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तबादले किए गए हैं। सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए शुक्रवार को प्रमेंद्र डोभाल को देहरादून का एसएसपी बनाया है।

वहीं, नवनीत सिंह को हरिद्वार एसएसपी की कमान सौंपी गई है। जबकि देहरादून के एसएसपी रहे अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने तथा आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आमजन बिना किसी भय के पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर जाएं और उन्हें त्वरित न्याय मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News