देहरादून में हादसाः शिव मंदिर बैंड के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 02:41 PM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हुआ है। जहां शनिवार सुबह एक वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत की सूचना मिली है। कार के परखच्चे उड़े है। शिव मंदिर बैंड के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के थाना त्यूणी क्षेत्र में हुई है। जहां शिव मंदिर बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा है। घटना में चालक की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्कयू अभियान चलाया। शव को खाई से बाहर निकाला गया।
घटना में मृतक की पहचान 48 वर्षीय महेश थापा निवासी त्यूणी के रूप में हुई है।
