अल्मोड़ा में मनाई गई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, BJP कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 04:00 PM (IST)

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दीन दयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि भारतीय राजनीतिक विचारक,दार्शनिक, समाजसेवी, और भारतीय जनसंघ के नेता दीन दयाल उपाध्याय की जयंती अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल पार्क में पहुंचकर उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक महान समाजसेवी और राष्ट्रवादी विचारक थे। वहीं आगे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय जी की एकात्म मानववाद की विचारधारा आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीनदयाल जी ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत के साथ सांस्कृतिक मूल्यों और उत्थान के लिए भी काम किया। इसी के साथ मौजूद सभी   कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज के उत्थान और सेवा का संकल्प लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News