उत्तराखंड BJP ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया निराशाजनक, कहा- जिनकी खुद की गारंटी नहीं, उन पर लोगों को भरोसा नहीं

Saturday, Apr 06, 2024 - 03:01 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे निराशाजनक और आत्मविश्वास से खोखला होने और इसे देश को पीछे ले जाने वाला बताया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य है। लिहाजा, जिनकी खुद की गारंटी नहीं, उनकी गारंटी पर जनता को भरोसा नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने अपने राज्यों में इन गारंटी को लागू क्यों नहीं किया। 

"चुनावी घोषणा पत्र में लगातार हार से उपजी निराशा"
सुरेश जोशी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके चुनावी घोषणा पत्र में लगातार हार से उपजी निराशा और वैचारिक खोखलापन स्पष्ट नजर आता है। उन्होंने कहा कि आत्म बल से हीन उनका घोषणा पत्र सभी बिंदुओं पर पूरी तरह निराश करने वाला है। जिसमें पहला सवाल तो यह उठता है कि जिन 10 गारंटियों की बात वे कर रहे हैं, वो सभी उन्होंने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में क्यों नहीं लागू किया। चंद महीने पहले तक राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी उनकी सरकारी थी, लेकिन वहां भी ऐसी कई गारंटी का वादा किया, लेकिन लागू नही किया। आगे इस बात की क्या गारंटी है कि वह इसे चुनाव के बाद लागू करेंगे। 

"कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देशवासियों के साथ अन्याय किया"
सुरेश जोशी ने तंज किया कि लगभग 60 सालों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देशवासियों के साथ अन्याय किया है। हमेशा जनता को जाति, धर्म, वर्गों और क्षेत्रों में बांटकर राज करने की संस्कृति को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कभी भी गरीब, युवा, किसान, महिला, पिछड़े समाज और व्यवसायियों, सेवाकर्मियों, निजीकर्मियों, सैनिकों किसी के लिए कभी कोई काम नहीं किया, सिर्फ वादा किया। यही वजह है कि साल दर साल कांग्रेस की विश्वसनीयता गिरते गिरते आज शून्य हो गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि वे गारंटियों की बात तो करते हैं, लेकिन उसको पूरा करने की योजना कभी सामने नही रखते हैं, क्योंकि वे भी जानते हैं कि कौन जीतने वाला है। ऐसी खोखली और यथार्थ से परे की घोषणाओं को जनता जानती समझती है, लिहाजा कांग्रेस की गारंटियों को तवज्जो मिलने वाली है।

Ramanjot

Advertising