CM धामी ने गोपेश्वर में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों से की मुलाकात, स्कूल जा रहे बच्चों को प्यार किया

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 03:22 PM (IST)


देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार सुबह गोपेश्वर नगर की सड़कों पर प्रातः काल भ्रमण किया। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से भी मिले। उन्होंने स्कूल जा रहे बच्चों को प्यार किया। बच्चे भी सीएम से मिलकर खुश एवं उत्साहित नजर आए।

PunjabKesari

इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने वाहन चालकों और दुकानदारों से वार्तालाप की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में लोगों के सुझाव जाने। इस दौरान सीएम ने भाजपा कार्यकर्ता चंद्रकला तिवारी के आवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट की और उनका हालचाल जाना।

सीएम धामी ने कहा कि देवतुल्य जनता से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और बहुमूल्य सुझाव प्रदेश के विकास हेतु समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News