CM धामी ने 26 महिलाओं को ''Sushma Swaraj Award'' से किया सम्मानित, कहा- दिवंगत नेता के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही हैं सरकारें

Sunday, Mar 12, 2023 - 06:05 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार यानी आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं को 'सुषमा स्वराज अवार्ड' (Sushma Swaraj Award) से सम्मानित किया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिला कल्याण पर दिवंगत नेता के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही हैं।

ये भी पढ़े...Badrinath Dham: खाने की खोज में निकले भालुओं के झुंड ने मचाया उत्पात, कई घरों के तोड़े दरवाजे...मचा हड़कंप

'सुषमा स्वराज ने महिलाओं के लिए जो सपना देखा था उसी दिशा में काम कर रही है केंद्र और राज्य सरकारें'
दरअसल, भाजपा महानगर महिला मोर्चा देहरादून द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीएम धामी पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वराज को याद करते हुए कहा कि वह भारतीय मूल्यों और शालीनता की प्रतिमूर्ति थीं, जिन्हें राजनीति में अजातशत्रु महिला राजनेता भी कहा जाता था। उन्होंने कहा कि सुषमा ने देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेबाक़ी से अपनी बात दुनिया के सामने रखी। सीएम धामी ने कहा कि, ‘‘जो विजन (सपना) सुषमा स्वराज ने महिलाओं के लिए देखा था, आज केंद्र और राज्य सरकारें महिला कल्याण के लिए उसी दिशा में काम करते हुए आगे बढ़ रही हैं।''

 

ये भी पढ़े...लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मांगी गई हरिद्वार के व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

'उत्तराखंड सरकार भी महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं कर रही है संचालित'
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह उत्तराखंड सरकार भी महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में महिलाओं को बराबरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, आंचल अमृत योजना, महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी जैसी अनेक योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

Harman Kaur

Advertising