मुख्यमंत्री धामी ने 234.55 करोड़ रुपए की 34 विकास कार्यों का शिलान्यास किया

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 03:41 PM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को 234.55 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत 34 प्रमुख स्थाई अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास किया और कुंभ मेले की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल कुंभ मेले का सफल एवं सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करना है, बल्कि शहर के दीर्घकालीन विकास को भी नई गति देना है।

सरकार की योजना के अनुसार ये कार्य भविष्य में श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात प्रबंधन और मूलभूत सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) भवन में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की, जिसमें मेले की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कुंभ मेला-2027 को वैश्विक स्तर पर एक आदर्श आयोजन के रूप में स्थापित करना है, जिसके लिए प्रशासनिक और अवसंरचनात्मक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News