मुख्यमंत्री धामी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 01:58 PM (IST)

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में हाई लेवल बैठक बुलाई है। बैठक में सीएम धामी ने 2027 कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले सीएम ने 234 करोड़ के बजट के 34 कार्यों का शिलान्यास भी किया।
 
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर हैं। यहां सीएम धामी ने हाई लेवल बैठक बुलाई गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनंद बर्धन, डीजीपी दीपम सेठ, मेलाधिकारी सोनिका समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में आगामी कुंभ मेले को लेकर चर्चा होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News