Chaitra Navratri 2025: जल्द ही शुरू होने वाले हैं चैत्र नवरात्रि, ये उपाय करने से प्राप्ति होगा अक्षय फल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 26, 2025 - 03:52 PM (IST)

Chaitra Navratri 2025: साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च रविवार से शुरू हो जाएंगे। चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण और शुभ पर्व है, जो हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि से शुरू होता है। यह पर्व नवदुर्गा की पूजा के रूप में मनाया जाता है और यह खास तौर पर मां दुर्गा और उनकी नौ रूपों की उपासना के लिए प्रसिद्ध है। बता दें कि नवरात्रि में धार्मिक ग्रंथ दुर्गा सप्तशती जो मार्कंडेय पुराण से ली गई है, उसका पाठ करने पर अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री ने जानकारी दी है कि 30 मार्च से चैत्र नवरात्रों का शुभ आरंभ हो जाएगा। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा विधि विधान से करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की धार्मिक मान्यता है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार दुर्गा सप्तशती का पाठ नवरात्रों में करने से मनचाहा फल प्राप्त होता है। बताया गया कि दुर्गा कवच 'दुर्गा सप्तशती' का प्रमुख मंत्र है। जिसे करने से देवी मां प्रसन्न होकर भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और अक्षय फल प्रदान करती है।

वहीं, आगे बताया कि दुर्गा कवच मंत्र का जाप करने से भक्त के चारों ओर एक अदृश्य शक्तिशाली कवच बन जाता है। जिससे नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां दूर रहती है। दुर्गा सप्तशती के इस शक्तिशाली देवी कवच का फल कभी न खत्म होने वाला मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News