यमुनोत्री राजमार्ग पर पलटी बस, बाल-बाल बचे चारधाम यात्रा पर आए कर्नाटक के श्रद्धालु

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 03:37 PM (IST)

 

उत्तरकाशीः चारधाम यात्रा पर आए कर्नाटक के श्रद्धालु उस समय बाल-बाल बच गए, जब उन्हें लेकर जा रही बस अचानक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई।

उत्तरकाशी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, सिलक्यारा के पास हुए हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे। बस यात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल, पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के कर्मचारी और स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया।

वहीं हादसे में 15 श्रद्धालुओं के मामूली रूप से चोटें आईं। उन्हें एंबुलेंस के जरिए ब्रह्मकमल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद पलटी बस को सड़क से हटाकर मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News