उत्तराखंड में चली ताबड़तोड़ गोलियां ! परिवार पर लाइसेंसी बंदूक से झोंका फायर; मची दहशत
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 09:28 AM (IST)
अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा की धौलछीना में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंका है। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौलछीना के मंगलता निवासी सुरेश सिंह चम्याल ने धौलछीना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह नेगी नामक व्यक्ति ने उसके भाई अर्जुन सिंह, बहु दीपा देवी व भतीजा मनजीत सिंह के साथ गाली गलौज की और अपनी बन्दूक से गोलीबारी कर दहशत फैला दी। धौलछीना के थाना प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने भारतीय न्याय संहिता की धारा-109(1), 352 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और जांच में आये तथ्यों के आधार पर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक एवं खोखा कारतूस बरामद भी किया गया। आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने की संस्तुति जिलाधिकारी से की गई है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि तनाव में उसने गोलीबारी की। आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा पहले से दर्ज है।
