4, 5, 6 और 7 मार्च तक उत्तराखंड में चटख धूप... दून में तापमान 31 डिग्री के पार, जानें होली पर कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 08:41 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी बुधवार से चटख धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इसके चलते देहरादून में तापमान 31 डिग्री के पार पहुंचा है। 4, 5, 6 और 7 मार्च तक राज्य के सभी 13 जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। बारिश-बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है। इसके बाद 8 मार्च को इन पांच जनपदों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी 4 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलने से लोगों को तीखी गर्मी का एहसास होगा। जबकि पहाड़ों में मौसम साफ रहेगा। प्रदेशभर में सुबह और शाम में ठंड लोगों को सर्दी का एहसास कराएगी। 7 मार्च तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसके बाद 8 मार्च को इन पांच जिलों में मौसम की बड़ी चेतावनी दी गई है। इस दौरान उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

शहर          अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

देहरादून             30.5                         12.1

पंतनगर             29.0                          9.4

मुकतेशवर         23.4                          6.9

टिहरी               22.5                          7.0


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla