नाराज होकर घर से निकला था 15 वर्षीय किशोर, हरिद्वार के नहर में मिला शव; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 02:15 PM (IST)

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार को ज्वालापुर क्षेत्र के कोटरवान निवासी 15 वर्षीय किशोर फराज (पुत्र फरमान) का शव नहर में मिला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

जानकारी के अनुसार, किशोर 27 अप्रैल की रात परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज होकर घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद ज्वालापुर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान किशोर बाल्मीकि बस्ती तक जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया। 

परिजनों से हुई थी कहासुनी
आज सुबह बहादराबाद स्थित पथरी पावर हाउस के पास नहर में किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर की परिजनों से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News