BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, कहा- कल होलिका दहन के बाद प्रदेश में और ज्यादा आए खुशियां

Monday, Mar 06, 2023 - 05:16 PM (IST)

देहरादून (आशीष रमोला): रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ देशभर में मनाया जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में BJP प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।

जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली और सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।



महेन्द्र भट्ट ने कहा कि यह हर्ष उल्लास का पर्व, रंगो का त्यौहार व भाईचारे का त्यौहार बड़ी खुशियां लेकर के सभी के जीवन में आए। कल होलिका दहन के बाद प्रदेश मैं और ज्यादा खुशियां आए। इस त्यौहार की हम सभी को शुभकामनाएं देते हैं।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र को लेकर भी शुभकामनाएं देते हुए कहा इस बार के बजट में सभी को उनकी उम्मीदों के अनुसार बजट देखने को मिले, ऐसी मेरी शुभकामनाएं है।

Harman Kaur

Advertising