भाजपा मना रही संगठन पर्व, आनलाइन 10 लाख सदस्य बनाने का अभियान

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2024 - 02:37 PM (IST)

रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी आजकल संगठन पर्व मना रही है। दरअसल, प्रत्येक 5 साल में संगठन पर्व मनाया जाता है। इसमें अधिक से अधिक सदस्यों को ऑनलाइन तरीके से भाजपा के साथ जोड़ने का काम किया जाता है।  

इस संगठन पर्व को लेकर रुद्रप्रयाग भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसी दौरान सभी कार्यकर्ताओं से संगठन पर्व के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर उपस्थित विधायक रुद्रप्रयाग, भरत चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से आंतरिक लोकतंत्र भाजपा पार्टी में है, शायद ही किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में हो। साथ ही भरत चौधरी ने कहा कि यह संगठन पर्व वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। इसके बाद 2019 में और अब 2024 में यह पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें 10 लाख सदस्य जोड़ने का अभियान है।

वहीं जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस संगठन पर्व के द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को राजनीति कार्यक्रम में शामिल करना चाहती है। साथ ही नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करना चाहती है। इसके चलते अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी के संगठन में शामिल करना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News