देहरादून में एक ओर मर्डर ! 22 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या, विवाद बना खूनी संघर्ष
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 11:39 AM (IST)
देहरादनः राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली थी कि कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, फिर उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के युवक एक ही निजी संस्थान में पढ़ते हैं और उनके बीच पहले से ही रंजिश थी। इसी वजह से सोमवार रात विवाद हुआ। पुलिस ने मामले में शामिल तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
