देहरादून के मोती बाजार में हादसाः कपड़े के गोदाम में आग का तांडव, मौके पर दमकल की गाड़ियां

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 09:01 AM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून के मोती बाजार में भयानक हादसा हुआ है। जहां एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना में लाखों के नुकसान की आशंका जताई गई है। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई। मौके पर अफरा-तफरी मची रही।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मोती बाजार में हुई है। जहां बुधवार देर रात एक कपड़े के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक गोदाम में रखा लाखों का कपड़ा जलकर राख हो चुका था।

हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। सूत्रों से पता चला कि बाजार में तरूण तनेजा की कपड़े की दुकान हैं। दुकान से कुछ ही दूरी पर उनका कपड़े का गोदाम है। बुधवार की रात गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखो के नुकसान की आशंका जताई जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News