देहरादून में युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने 6 साल तक बनाए शारीरिक संबंध ! पीड़िता ने थाने में बयां किया दर्द
punjabkesari.in Tuesday, Nov 04, 2025 - 12:25 PM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून में युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने अलग-अलग जगह पर उसके हाथ दरिंदगी की। शादी का झांसा देकर 6 साल तक युवती से शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन, अब शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समीर पुत्र यूनुस निवासी शंकरपुर, सहसपुर को गिरफ्तार किया है।
युवती का आरोप है कि समीर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दरिंदगी की। विकासनगर और सेलाकुई में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहचान छुपाकर घटना को अंजाम दिया। वहीं, होटल में दुष्कर्म के बाद युवती को पता चला कि आरोपी ने मुस्लिम समाज से संबंध रखता है। उसने होटल में आसानी से कमरा लेने के लिए पहचान छुपा रखी थी। आरोप है कि उसने युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समीर पुत्र यूनुस निवासी शंकरपुर, सहसपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मामले की गहनता से जांच के बाद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
