उत्तराखंड में युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने 3 साल तक बनाए शारीरिक संबंध; पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

punjabkesari.in Thursday, Oct 23, 2025 - 11:37 AM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया है। आरोप है कि युवक ने 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी करने से इंकार किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि शुभम बिष्ट निवासी रुड़की ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया है। युवती का आरोप है कि शुभम बिष्ट ने उसके साथ 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाए है। बताया कि दोनों की मुलाकात वर्ष 2023 में हुई थी। इसके बाद युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। वहीं, दोनों के परिवारों की सहमति पर मई 2025 में उनकी सगाई हुई।

आरोप है कि अब युवक शादी से साफ-साफ इंकार कर रहा है। वह उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। ऐसे में युवती मानसिक रूप से परेशान है। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शुभम बिष्ट निवासी रुड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News