चमोली में नाबालिग से दुष्कर्म ! गर्भवती हुई तो... आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 03:40 PM (IST)
चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में नाबालिग से दुष्कर्म किया गया था। लड़की के गर्भवती होने पर मामला सामने आया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में तहरीर सौंपी गई। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, यह घटना वर्ष 2025 में 30 जनवरी को थाना नंदानगर में हुई थी। जहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक ने मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। लेकिन, लड़की के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ है। परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक प्रदीप सिंह रावत निवासी घूनी नंदानगर पर मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मीता गुसाईं ने की।
मामला नाबालिग से संबंधित होने के कारण पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए। वहीं, घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह रावत को सुतोल टैक्सी स्टैंड, कुरूड़ पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
