हिंदू लड़की से किया दुष्कर्म, मुस्लिम युवक पर गंभीर आरोप, रोती-बिलखती थाने पहुंची युवती ने सुनाई आपबीती; मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 12:29 PM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि आहद खान ने पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए होटल में बुलाया। यहां आरोपी ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध​ बनाए है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी दोस्ती एक लड़के के साथ हुई थी। युवक ने खुद को हिन्दू बताते हुए अपना नाम आहद ठाकुर बताया। यहां तक की उसके आधार कार्ड पर भी उसका आहद ठाकुर लिखा था। आरोप है कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर दोनों का एक ऑडियो रिकॉर्ड किया। जिसे वायरल करने के धमकी देकर लड़की को मिलने के लिए होटल में बुलाया। आरोपी ने होटल के कमरे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

वहीं, युवती को उसने बताया कि उसका नाम आहद खान पुत्र तसलीम खान निवासी किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर है। होटल में कमरा लेने में आसानी हो इसलिए भी आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर नाम बदला गया। मामले की जानकारी पर युवती के होश उड़ गए। इसके बाद युवती ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आहद खान पुत्र तसलीम खान निवासी किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी आहद खान ने अपना अपराध स्वीकार किया है। आज यानी गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News