हाईकोर्ट के 7 अधिवक्ताओं को मिला वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा; देखें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 03:56 PM (IST)
Uttarakhand News: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सात अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा दिया है। उच्च न्यायालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिसूचना के अनुसार, जिन अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा प्रदान किया गया है, वो इस प्रकार हैं-
- बीडी कांडपाल
- आरएस सम्मल
- लोकेंद्र डोभाल
- अमित भट्ट
- सत्येंद्र सिंह लिंगवाल
- विजय भट्ट तथा
- जगजीत सिंह विर्क
न्यायालय के इस निर्णय को न्यायिक और विधिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा विधिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, अनुभव और पेशेवर दक्षता को देखते दिया जाता है। उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है।
