Republic day 2023: उत्तराखंड पुलिस के 6 अधिकारियों को मिलेंगे सेवा व विशिष्ट कार्य हेतु पदक

Wednesday, Jan 25, 2023 - 12:41 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड शासन द्वारा गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए विभिन्न छह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशिष्ट कार्य के लिए ‘राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक' तीन अधिकारियों दलीप सिंह कुंवर, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ और देवेन्द्र पींचा, पुलिस अधीक्षक, चम्पावत को प्रदान किया जाएगा। सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) ‘राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक' राकेश चन्द्र देवली, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा का नाम चयनित किया गया है।

वहींं सूत्रों ने बताया कि इसके अतिरिक्त विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह अरुणा भारती, अपर पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, उत्तराखंड। सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) तथा सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न बसन्त बल्लभ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, पिथौरागढ़ को प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के सम्मान पदकों और चिह्न के लिए पूर्व में 97 पुलिस अधिकारी और कार्मिकों को प्रदान किए जाने की घोषणा की जा चुकी है।

Nitika

Advertising