अल्मोड़ा पुलिस के हाथ लगी सफलता, लाखों रुपए मूल्य के गांजा के साथ 5 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 02:45 PM (IST)

 

अल्मोड़ा/नैनीतालः उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने लगभग 48 किलोग्राम गांजा के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है।

अल्मोड़ा की सल्ट पुलिस की ओर से ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत गुरुवार को थाना प्रभारी अजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में डोटियाल रोड पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने काली गांव के पास रामनगर की ओर आ रहे संदिग्ध पांच युवकों को रोककर उनकी जांच की तो उनके पास से 48.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ सल्ट थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार, गौरव, अमन कुमार निवासीगण ग्राम निजामगढ़ पतरामपुर, थाना जसपुर, ऊधम सिंह नगर, जिशान अंसारी और मो. शौकीन निवासी पतरामपुर, थाना जसपुर, जिला उधमसिह नगर शामिल हैं। पांचों आरोपी पिट्ठू बैग में गांजा भरकर ले जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे आसपास के गांव से गांजा एकत्र करके अधिक दाम में बेचने के लिए रामनगर ले जा रहे थे। बरामद गांजा की कीमत 7 लाख से अधिक आंकी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News