उत्तराखंड में नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबे 2 युवक, तलाश अभियान जारी

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 02:46 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में गंगा नदी में दो युवक डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि युवकों की तलाश के लिए नदी में अभियान चलाया जा रहा है। 

पुलिस के अनुसार पहली घटना कौड़ियाला में हुई जहां बिहार के सीतामढ़ी जिले का आदित्य कुमार (23) अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान उसके तेज बहाव के चलते डूब गया। कुमार और उसके दोस्त चोपता पर्यटक स्थल घूमने के बाद लौट रहे थे और बीच में नदी में नहाने के लिए रूक गए थे। 

पुलिस के मुताबिक, दूसरी घटना मुनि की रेती क्षेत्र में नीम बीच के पांडव पत्थर के पास हुई जहां रवि वर्मा (26) गंगा में नहाते समय डूब गया। दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाले रवि पड़ोसी प्रवीण वर्मा के परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। पुलिस का कहना है कि राज्य आपदा मोचन बल की मदद से दोनों युवकों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक उनका पता नहीं चला है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News