पहले घर में घुसकर 13 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर बहला-फुसलाकर भगा ले गया दरिंदा; अब पुलिस ने ऐसे दबोचा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 11:50 AM (IST)

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से दुष्कर्म करने को लेकर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मिलेश चौहान उर्फ आर्यन चौहान (21) के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने शनिवार को शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि चौहान ने उनके घर में घुसकर उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया तथा एक-दो दिन बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। 

पुलिस के अनुसार, इस तहरीर पर कोटद्वार थाने में तत्काल आरोपी के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पोक्सो अधिनियम के तहत आरोप दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इस बीच, चौहान रविवार शाम को लड़की को छोड़ने उसके घर आया और इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News