Loksabha Election 2024: Haridwar Loksabha सीट पर कब किसने किसको दी मात, जानिए इस रिपोर्ट में

Monday, Mar 25, 2024 - 12:39 PM (IST)

 

 

हरिद्वारः उत्तराखंड के पांच लोकसभा क्षेत्रों में से एक हरिद्वार लोकसभा है। हरिद्वार लोकसभा सीट साल 1977 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। यह लोकसभा क्षेत्र दो जिलों में फैला हुआ है। इस लोकसभा में हरिद्वार और देहरादून की कुल 14 विधानसभा सीटें आती हैं।



आपको बता दें कि साल 1977 से लेकर 2004 तक यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी लेकिन साल 2009 में इस सीट को सामान्य घोषित कर दिया गया। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस लोकसभा क्षेत्र के 14 में से 6 सीटों पर जीत का परचम लहराया था जबकि 5 सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों बीएसपी और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्य़ाशी की जीत हुई थी।

इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में हरिद्वार में कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख 31 हजार 632 है। इनमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 68 हजार 735, महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 62 हजार 738 और ट्रांस जेंडर के कुल 159 मतदाता शामिल हैं।



एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2019 में इस सीट पर बीजेपी के रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 6 लाख 65 हजार 674 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के अंबरीश कुमार 4 लाख 06 हजार 945 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बहुजन समाज पार्टी के अंतरिक्ष सैनी को 1 लाख 73 हजार 528 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।



एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
अब एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 5 लाख 92 हजार 320 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के रेणुका रावत 4 लाख 14 हजार 498 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद इस्लाम को 1 लाख 13 हजार 663 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।



लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे
साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो कांग्रेस के हरीश रावत ने 3 लाख 32 हजार 235 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं बीजेपी के स्वामी यतींद्रानंद गिरि 2 लाख 4 हजार 823 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे।




 

Nitika

Advertising