उत्तराखंड पुलिस ने स्पा सेंटरों पर कसा शिकंजा, छापेमारी की तेज
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 01:57 PM (IST)
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में कोतवाली रुड़की पुलिस ने बुधवार देर रात को क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया और थाना क्षेत्र के सात स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान कई स्पा सेंटरों में निर्धारित मानकों की अनदेखी और आवश्यक दस्तावेजों में कमी पाई गई। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी सात संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कारर्वाई की। कारर्वाई के दौरान कुल 3,250 रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला गया।
पुलिस ने स्पा संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कठोर कानूनी कारर्वाई की जाएगी। साथ ही सभी संचालकों को नियमों के अनुरूप अपने प्रतिष्ठानों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाली रुड़की पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
