श्रीनगर में बोले CM योगी- आज जब अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बन गया तो कांग्रेस के स्वर ही बदल गए

Sunday, Apr 14, 2024 - 05:07 PM (IST)

 

श्रीनगरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस कहती थी कि राम तो हैं ही नहीं और आज जब अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके प्रभु राम का भव्य मंदिर बन गया है तो कांग्रेस के लोगों के स्वर ही बदल गए हैं, कहते हैं कि राम तो सबके हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन्होंने आस्था के साथ भी खिलवाड़ किया, युवाओं की आजीविकाओं के साथ भी खिलवाड़ किया, देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया और एक गरीब के ऊपर सरकार का जो संरक्षण होना चाहिए उसका भी मजाक उड़ाया।"

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह कपड़े पहने एक युवा लड़का रूड़की में उनसे मिलता है। सीएम ने यहां भी एक जनसभा को संबोधित किया।
 

Nitika

Advertising