मसूरी में बोले जेपी नड्डा- 10 साल पहले राजनीति उदासीनता से भरी थी लेकिन अब PM ने इसकी परिभाषा बदल दी

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 01:48 PM (IST)

 

मसूरी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के मसूरी जिले में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "10 साल पहले राजनीति उदासीनता से भरी हुई थी, सामान्य मानव कहता था कि राजनीति से कुछ नहीं बदलेगा। यहां कुछ बदलने वाला नहीं है। हम भगवान भरोसे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति, राजनीति का तौर-तरीका और राजनीतिक दृष्टि से संकल्प की परिभाषा बदल दी है।"

PunjabKesari

रैली को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "कल भाजपा का जो संकल्प पत्र जारी हुआ है, उसमें हर किसी के उदय की बात की गई है। साथ ही साथ विकसित भारत का संकल्प उसमें है। संकल्प पत्र में देश में UCC लागू करने का वादा भी किया गया है। मुझे ये बताकर खुशी हो रही है कि जो गंगोत्री उत्तराखंड से निकली है, वो पूरे भारत में जाने वाली है।" बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ने सेंट जॉर्ज कॉलेज हेलीपैड पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News