74th Republic Day: पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 74वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Thursday, Jan 26, 2023 - 09:45 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।



मुख्यमंत्री ने कहा, "PM ने जो 5 संकल्प देश के सामने रखा है, उनपर चलते हुए एक नए राष्ट्र को बनाने का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं। इसमें हम सभी अपना योगदान देंगे।" 


वहीं इससे पहले पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्र के 74वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व संविधान निर्माताओं को शत्-शत् नमन किया। सीएम ने आगे लिखा कि आइए, हम सभी अपने मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने हेतु संकल्पित हों।

Nitika

Advertising